spot_img

Surat / Ahmedabad : तापी नदी के किनारे बसा सूरत हमेशा विकसित होता और जीवंत शहर है : दर्शना जरदोश

तापी माता के जन्मदिन पर 1100 मीटर लंबी चुंदड़ी अर्पण

सूरत/अहमदाबाद : सूरत की जीवनरेखा समान तापी नदी का रविवार को जन्मदिन मनाया गया। आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी के अवसर पर माता के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं ने 1100 मीटर लंबी चुंदड़ी अर्पित की। इस अवसर पर केन्द्रीय रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तापी माता के जन्मदिन पर रविवार को सूरत के जहांगीरपुरा और पाल स्थित तापी नदी किनारे जन्मदिन मनाया गया। तापी नदी को चुदड़ी ओढ़ाया गया। वहीं केक काटकर तापी माता के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर सवा लाख बाती के दीप से तापी माता की आरती उतारी गई। तापी नदी के विषय में लोक आस्था है कि मात्र स्मरण करने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसी लोकमाता के जन्मदिन को श्रद्धालुओं ने खूब ही उत्साहपूर्वक मनाया। जहांगीरपुरा स्थित पवित्र स्थल कुरुक्षेत्र घाट पर केन्द्रीय मंत्री दर्शना जरदोश की मौजूदगी में तापी माता को 1100 मीटर लंबी चुंदड़ी अर्पित की गई।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि तापी नदी के किनारे बसा सूरत शहर हमेशा विकसित होने वाला और जीवंत शहर है। आफत को यह अवसर में तब्दील करने सूरत शहर सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करने वाला हमेशा बना रहे, इसके लिए सभी ने माता की पूजा-अर्चना की है। कुरुक्षेत्र श्मशान भूमि ट्रस्ट के प्रमुख कमलेश सेलर ने कहा कि गंगा नदी में स्नान करने से, नर्मदा नदी का दर्शन करने से वहीं तापी नदी के मात्र स्मरण करने से व्यक्ति अपने पापों से मुक्त प्राप्त कर लेता है।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने रिनिकी भुईयां मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा काे दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुईयां...

Explore our articles