spot_img

Sukma : पुलिस के समक्ष तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा:(Sukma) सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र अंतर्गत सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, आत्मसमर्पित नक्सली कई वारदातों को अंजाम देने में शामिल थे।जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरूआत) से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय तीन नक्सली सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया। तीनों जनमिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय थे।

पुलिस द्वारा बताये गए नक्सलियों(जनमिलिशिया सदस्य) परस्की हिड़मा, पोड़ियाम सोमा, वेट्टी सुक्का, सभी भेजी थाना क्षेत्र के निवासी द्वारा शुक्रवार देर शाम नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में सूर्यकान्त सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी 219 वाहिनी सीआरपीएफ, गौरव मण्डल, अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय की जाएगी।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles