spot_img

Srinagar : इस साल अमरनाथ यात्रियों को दोनों मार्गों पर नहीं मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा

श्रीनगर : (Srinagar) इस साल यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए यात्रियों को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और उत्तर कश्मीर के बालटाल मार्ग से पैदल या टट्टुओं और पालकियों का उपयोग करके पवित्र गुफा मंदिर तक पहुंचने की सलाह दी गी है।

अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Amarnathji Shrine Board) (SASB) ने बुधवार को कहा कि यात्रा के पहलगाम और बालटाल मार्गों को 1 जुलाई से 10 अगस्त तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसके चलते तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं यात्रा क्षेत्र में उपलब्ध नहीं होंगी। बोर्ड ने यात्रा के दौरान तीर्थस्थल पर जाने की योजना बनाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को इसका ध्यान रखने की सलाह दी है। तीर्थयात्री पैदल पवित्र गुफा मंदिर तक पहुंच सकते हैं या यात्रा के दौरान टट्टुओं और पालकियों की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles