spot_img

Srinagar: घाटी में नहीं है बाढ़ जैसी खतरनाक स्थिति, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं

श्रीनगर: (Srinagar) कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में मंगलवार से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि घाटी में बाढ़ जैसी खतरनाक स्थिति नहीं है और लोगों को घबराने की भी जरूरत नहीं है।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता एर नरेश कुमार ने बताया कि घाटी में अब तक चिंताजनक स्थिति नहीं है। संगम खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है और राम मुंशी बाग में भी ऐसा ही है। अभी बाढ़ जैसी खतरनाक स्थिति नहीं है और लोगों को भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद है कि दोपहर में मौसम में सुधार होने की संभावना है इसलिए फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

कश्मीर घाटी में मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने दिन चढ़ने के साथ और बारिश होने का अनुमान जताया है। एक स्वतंत्र मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जताई है कि जम्मू और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी मात्रा में बर्फबारी होगी जबकि मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार तक और बारिश होने की उम्मीद है जबकि अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

Explore our articles