spot_img

Srinagar : दुनिया ने साबित किया रूस और इजरायल के लिए अलग-अलग हैं कानून : उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर: (Srinagar) गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्ध पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि दुनिया ने साबित कर दिया है कि रूस और इजरायल के लिए अलग-अलग कानून हैं।

श्रीनगर में संवाददाताओं से बात करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष ने कहा कि गाजा में हो रहे हमलों का पहले दिन से ही हम विरोध कर रहे हैं। गाजा बमबारी में निर्दाेष लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया ने साबित कर दिया है कि रूस और इज़राइल के लिए अलग-अलग कानून हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर सवाल उठाते हुए पूछा कि रूस ने यूक्रेन के साथ जो किया वह एक युद्ध अपराध था, तो फिर इजराइल गाजा के साथ जो कर रहा है वह गलत क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि दोनों बातें सही नहीं हो सकतीं। अब दुनिया को तय करना होगा कि क्या सही है।

एनसी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित जम्मू-कश्मीर के लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने युद्ध की निंदा करके शांति स्थापित करने का आह्वान किया है।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles