spot_img

Srinagar : गुलमर्ग हिमस्खलन में रूसी महिला स्कीयर की मौत, 07 लोग बचाए गये, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

श्रीनगर : (Srinagar) कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गुरुवार दोपहर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक स्कीयर की मौत हो गई। हादसे में 7 लोगों को बचा कर अभियान खत्म कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों के दौरान अलग-अलग प्रतियोगिताएं हो रही है। इस दौरान हुए हिमस्खलन में 08 विदेशी स्कीयर फंस गए। इसके तुरंत बाद बारामुला पुलिस, 18आरआर, एचएडब्लयूएस व स्थानीय लोगों की टीमों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। अभियान के दौरान 07 स्कीयर को बचा लिया गया है। हालांकि एक रूसी महिला स्कीयर की मौत हो गई।

बचाव दल के प्रमुख मंजूर अहमद ने बताया कि गुरुवार दोपहर गुलमर्ग में अफरवाट पीक पर खिलनमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक रूसी महिला स्कीयर की मौत हो गई जबकि 07 अन्य को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने बचाव अभियान समाप्त कर दिया है।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles