spot_img

Srinagar: कश्मीर में कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु से नीचे

श्रीनगर: (Srinagar) जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। इस दौरान कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है जिसके चलते कश्मीर में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है क्योंकि कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है।

इसी दौरान पहलगाम कश्मीर घाटी का सबसे ठंड़ा स्थान रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा काजीगुंड, कुपवाड़ा और गुलमर्ग सहित कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके अलावा काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुष्क और बादलयुक्त मौसम की स्थिति 10 दिसंबर तक जारी रहेगी।

Explore our articles