spot_img

Srinagar : खराब मौसम की वजह से रास्ते में फंसे 379 अमरनाथ यात्रियों को सेना ने सुरक्षित निकाला

श्रीनगर: (Srinagar) खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग में फंसे 379 श्रद्धालुओं को भारतीय सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया। जवानों द्वारा उन्हें पूरी सहायता प्रदान की जा रही है।सेना की उत्तरी कमान ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की। सेना ने बताया कि रास्ते में फंसे यात्रियों को निकाल कर बरारी मार्ग कैंप में 253 यात्री और चंदनवाडी कैंप में 126 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा समय पर आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच पूर्ण तालमेल है।

सेना ने यह जानकारी भी दी कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ जी यात्रा के अस्थायी निलंबन के कारण रास्ते में फंसे यात्रियों को आश्रय, गर्म कपड़े, गर्म भोजन, हीटिंग व्यवस्था और चिकित्सा सहायता के मामले में चिनार कोर पूरी सहायता प्रदान कर रही है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles