spot_img

Siliguri : सोने की दुकान में दिनदहाड़े डकैती

सिलीगुड़ी : (Siliguri) सिलीगुड़ी (Siliguri) में एक सोने की दुकान में दिनदहाड़े डकैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रविवार दोपहर के हिलकार्ट रोड (located on Hillcart Road) स्थित एक सोने की दुकान में हुई। घटना को सात से आठ लुटेरों के दल ने अंजाम दिया। जिसमें महिला भी शामिल है। लूट की पूरी वरदार सीसीटीबी में कैद हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, पहले कुछ लोग ग्राहक के वेश में दुकान में घुसे। कुछ देर बाद दुकान से निकल गए। उसके कुछ देर बाद लुटेरों के आठ दल दुकान में घुस गए। जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। दुकान में घुसने के बाद कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को बंदूक की नोक पर दुकान के सोने और हीरे के जेवरात लूट लिए। लूट के बाद भागते समय दो लुटेरों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। सिलीगुड़ी पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की खबर मिलते ही विधायक शंकर घोष और मेयर गौतम देव (MLA Shankar Ghosh and Mayor Gautam Dev) दुकान मौके पर पहुंचे। इधर, घटना के बाद से पूरे शहर में पुलिस ने नाका चेकिंग शुरू कर दी है।

Explore our articles