spot_img

Siliguri : आरजी कर हत्या व दुष्कर्म मामले में निकाली गई रैली

सिलीगुड़ी : (Siliguri) आर.जी. कर घटना (RG Kar incident) के एक साल बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला है। अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति (All India Democratic Women’s Committee) की तरफ से रविवार को न्याय की मांग में नक्सलबाड़ी में सम्मेलन के बाद मार्च निकाली गई। इस दिन, अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति की पहल पर तीसरा सम्मेलन नक्सलबाड़ी केबाबूपाड़ा में आयोजित किया गया था। अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति की सदस्यों ने सम्मेलन में महिला हिंसा और महिलाओं के काम के मुद्दे पर चर्चा किया। इसके बाद आर.जी. कर घटना में न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर भी उतरी। अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति की राज्य कमेटी सदस्य शिवानी दासगुप्ता ने कहा कि मूल रूप से, 2011 से एक के बाद एक बलात्कार बढ़ रहे है। आर.जी. कर घटना के एक साल बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला है। न्याय की मांग में उनका आंदोलन लगातार चलता रहेगा। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि 100 दिनों के काम पर प्रतिबंध के कारण कई लोग दूसरे राज्यों में काम करने जाते समय परेशान और प्रताड़ित हो रहे है।

Explore our articles