spot_img

Siliguri: दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

सिलीगुड़ी:(Siliguri) माटीगाड़ा में एक नाबालिग स्कूली छात्रा की हत्या के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को घटना के कुछ घंटों के अंदर सिलीगुड़ी पुलिस की विशेष जांच टीम ने सोमवार देर रात करीब दो बजे गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक का नाम मोहम्मद अब्बास (22) है। वह माटीगाड़ा के लेनिन कॉलोनी का रहने वाला है। मंगलवार सुबह डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने माटीगाड़ा थाने में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

डीसीपी अभिषेक गुप्ता कहा कि अब्बास ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किया था। जिसका विरोध करने पर उसने नाबालिग छात्रा की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपित ने अपराध कबूल लिया है। आरोपित को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम माटीगाड़ा के पाथरघाटा ग्राम पंचायत के रवीन्द्रपल्ली इलाके में एक परित्यक्त घर से एक स्कूली छात्रा का रक्तरंजित शव बरामद किया गया था। हत्या के समय नाबालिग छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म पहन रखी थी। नाबालिग छात्रा दार्जिलिंग मोड़ के पास एक नेपाली मीडियम स्कूल की 11वीं की छात्रा थी। आरोपित ने नाबालिग छात्रा के सिर पर ईंट से वार कर हत्या किया था।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles