spot_img

Siliguri : अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : (Siliguri) भक्तिनगर थाने की पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 39 के हैदरपाड़ा इलाके के एक घर में बुधवार दोपहर को अभियान चलाकर 29 गैस सिलेंडर बरामद किए है। जबकि एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम कृष्णा सरकार है। आरोप है कि आरोपित लंबे समय से अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग का काम कर रहे थे
सूत्रों के अनुसार, गैस सिलेंडर रिफिलिंग की खबर मिलने के बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस ने उक्त घर में छापेमारी की। जिसके बाद अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घर से 29 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर जब्त किए। भक्तिनगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Explore our articles