spot_img

Siliguri: सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत

सिलीगुड़ी:(Siliguri) नक्सलबाड़ी के बेंगाईजोत स्थित एशियन हाईवे-2 पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक चार पहिया वाहन चालक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान पानीटंकी निवासी बबलू सिंह (32) के रूप में हुई है। सूचना पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा कि चार पहिया वाहन चालक सिलीगुड़ी से घर जा रहा था। तभी अचानक

एशियन हाईवे-2 पर खड़े ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Explore our articles