spot_img

Kolkata: शुभेंदु ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, ममता के रेल सफर के दौरान यात्रियों की हुई परेशानी पर जताई आपत्ति

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने 03 मई को सरायघाट एक्सप्रेस से हावड़ा से मालदा गई थीं। इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। जिसमें दावा किया है कि ममता के इस सफर की वजह से ट्रेन को अनावश्यक तौर पर कई स्टेशनों पर रोक कर नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है।

अपने पत्र में शुभेंदु ने लिखा है कि सरायघाट एक्सप्रेस पूर्वोत्तर भारत को देश के दूसरे राज्यों से जोड़ती है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता के बावजूद इस ट्रेन को ममता बनर्जी के कारण बर्दवान स्टेशन पर इसका स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद पांच मिनट रोका गया ताकि ममता बनर्जी अपनी पार्टी के एक नेता खोकन दास से बात कर सकें।

इसके बाद बोलपुर स्टेशन पर भी यही किया गया, जहां ममता की पार्टी के नेता विकास राय चौधरी और मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा को ट्रेन में बिठाया गया। इसके बाद मालदा स्टेशन पर ट्रेन को जहां सिर्फ 15 मिनट रुकना था, वहां 31 मिनट तक रोक कर रखा गया। यह बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा है कि अगर ममता का साथ देने में रेलवे के अधिकारी शामिल रहे हैं तो जांच कर उसे दंडित किया जाए।

Explore our articles