spot_img

Siliguri : ईपीएस 95 के तहत न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये करने की मांग

सिलीगुड़ी : (Siliguri) पश्चिमबंग पेंशनर्स वेलफेयर समन्वयक समिति (Paschim Banga Pensioners Welfare Coordination Committee) ने गुरुवार को ईपीएस 95 के तहत न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये सहित सात सूत्रीय मांग में सिलीगुड़ी क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय में प्रदर्शन किया।

इस दिन पूरे देश के साथ ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये करने समेत अन्य सात सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद श्रमायुक्त मंत्रालय को अपनी सभी मांगें रखते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

पश्चिमबंग पेंशनर्स वेलफेयर समन्वयक समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें तुरंत पूरी नहीं की गई तो वे आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन करने में बाध्य होंगे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles