spot_img

Shivpuri : 28 दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का वितरण

शिवपुरी : जिले के दिव्यांगों को ग्वालियर में आयोजित एक शिविर में कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का वितरण किया गया है। रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई द्वारा दिव्यांगजनों का नि:शुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर बीते 25 एवं 26 फरवरी को प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च एयरपोर्ट रोड ग्वालियर में आयोजित किया गया था। उक्त शिविर में शिवपुरी जिले के चयनित 28 दिव्यांगजनों को शनिवार को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का वितरण किया गया।

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल द्वारा जिले के चयनित 28 दिव्यांगों को ग्वालियर में आयोजित उपकरण वितरण शिविर के लिए विशेष वाहन से भेजा गया। इसके लिए दिव्यांगों को ग्वालियर भेजने व वहां से वापस आने की वाहन व्यवस्था सहित उनके चाय नाश्ता खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई। सामाजिक न्याय विभाग से शिवकुमार सोनी, डीडीआरसी से डॉ दयाल सिंह राजपूत, विकास शर्मा एवं संबंधित जनपद के समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी दिव्यांगों को लेकर ग्वालियर गए और वहां पर इन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स दिलवाए। अब इनसे इन दिव्यांगजनों को जीवन संचालन सुलभ हो सकेगा।

Explore our articles