spot_img

Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने की कांग्रेस के छ: वागी विधायकों से मुलाकात

शिमला:(Shimla) हिमाचल में सियासी घमासान अभी भी जारी है। वीरवार देर रात सूक्खु सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला (Minister Vikramaditya Singh Shimla) से रवाना होकर पंचकूला पहुंचने की सूचना है। उन्होंने बागी विधायको से पंचकुला में मुलाकात की है।

विक्रमादित्य सिंह की बागियों से मुलाकात के बाद फिर से कांग्रेस सरकार में संकट गहरा सकता है। वहीं भी सूचना आ रही है कि विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ से दिल्ली निकल गए हैं। वह दिल्ली में कुछ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

वीरवार को ही शिमला में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने हिमाचल सरकार में सब कुछ ठीक होने का दावा किया था। उन्होंने सरकार और संगठन के तालमेल के लिए एक समन्वय समिति भी बनाने की घोषणा की थी।

वहीं प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह भी वागी विधायकों से बातचीत करने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वागी विधायकों के अघोषित करने का निर्णय जल्दबाजी में लिया गया है। प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा है कि वे शुरू से ही सरकार में सब कुछ ठीक ना होने की बात कह रही थी लेकिन किसी ने उसे पर ध्यान नहीं दिया है।

हिमाचल प्रदेश में यह सारा राजनीतिक घटनाक्रम राज्यसभा चुनाव की क्रॉस वोटिंग से शुरू हुआ। कांग्रेस के 40 विधायक होने के बावजूद 34 ही विधायकों ने कांग्रेस के लिए मतदान किया जिससे राज्यसभा की सीट भाजपा के खाते में चली गई।

उधर शुक्रवार को भी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें कुछ और निर्णय सरकार द्वारा लिए जा सकते हैं। कांग्रेस सरकार में वर्तमान राजनीतिक हालात के बाद अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार कर रही है। वहीं सरकार ने पुलिख विभाग में सीआईडी प्रमुख को बदला है।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक बुची बाबू सना (director Buchi Babu Sana) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' ('Peddi') का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।...

Explore our articles