spot_img

Fatehabad : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

Fatehabad: Medical Stores to Remain Closed on May 20 in Protest Against Online Medicine Sales

फतेहाबाद : (Fatehabad) ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और दवा कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। इस संबंध में रतिया मेडिकल केमिस्ट यूनियन (Ratia Medical Chemist Union) के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह (SDM Surender Singh) को ज्ञापन सौंपकर सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की। यूनियन के प्रधान राजेंद्र लडूना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक नरेंद्र मित्तल, उप प्रधान सुंदर लाली, महासचिव विमल बंसल तथा कैशियर दिनेश शर्मा शामिल रहे।

पदाधिकारियों ने बताया कि जिलेभर के केमिस्ट संगठन 20 मई को प्रस्तावित बंद का समर्थन कर रहे हैं और रतिया के मेडिकल स्टोर भी पूर्ण रूप से बंद रखे जाएंगे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा कंपनियां (online pharmaceutical companies) भारी छूट देकर पारंपरिक मेडिकल कारोबार को प्रभावित कर रही हैं, जिससे छोटे मेडिकल संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों की ऑनलाइन उपलब्धता लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। कई मामलों में गलत दवा सेवन की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक बुची बाबू सना (director Buchi Babu Sana) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' ('Peddi') का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।...

Explore our articles