शिमला: (Shimla) पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु भी उपस्थित थे।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला स्थित रुद्रपुर निवासी शुक्ला चार बार के विधायक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।


