spot_img

Shimla : न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, अधिसूचना जारी

शिमला: (Shimla) न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंद्र कश्यप ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वह हिमाचल हाई कोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति राव को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति देने की सिफारिश की थी। मौजूदा वक्त में वरिष्ठतम जज न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सेवाएं दे रहे थे।

न्यायमूर्ति रामचंद्र राव का जन्म सात अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने एलएलबी की उपाधि उस्मानिया विश्वविद्यालय से 1989 में की थी। इसके बाद कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एलएलएम की उपाधि प्राप्त की हुई है। न्यायमूर्ति रामचंद्र राव को 29 जून, 2012 को कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया था। आंध्र प्रदेश का विभाजन होने पर उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट का विकल्प चुना था। 12 अक्टूबर, 2021 को उनका तबादला पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में किया गया था। न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में वकालत भी की।

New Delhi : टी20 विश्व कप की तैयारी में न्यूजीलैंड को मिली मजबूती, इंग्लैंड के खिलाफ डिवाइन ने दिखाया दम

नई दिल्ली : (New Delhi) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand women's cricket team) ने कैंटरबरी में खेले (played in Canterbury) गए दूसरे टी20...

Explore our articles