spot_img

Shimla: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को श्रद्धांजलि

शिमला:(Shimla) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार सुबह रिज मैदान पहुंचे और स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पांचवी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे नेता थे जिनका सभी दलों के नेता सम्मान करते थे। वह अपनी स्पष्ट वादीता के लिए जाने जाते थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के कारण अभी तक प्रदेश में बीते तीन दिनों में 60 लोगों की जान की गई है। उन्होने कहा कि विपक्ष को इस समय राजनीति नहीं करनी चाहिए। सीएम ने कहा कि जब स्थिति सामान्य होगी तभी विधानसभा का सेशन करवाया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री बुधवार को कांगड़ा दौरे पर रहेंगे और पोंग बांध क्षेत्र का दौरा करेंगे।

Explore our articles