spot_img

Shillong : बीएसएफ ने की सीमा पर 62 मवेशियों की तस्करी नाकाम

शिलांग : (Shillong) विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ मेघालय के एडहॉक-II मेघ बटालियन के सतर्क जवानों ने पूर्वी खासी हिल्स जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई तस्करी प्रयासों को विफल किया। इस दौरान उन्होंने 62 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, जिनकी कीमत 11 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

बीएसएफ के सूत्र ने सोमवार को बताया कि, ये मवेशी बांग्लादेश में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। जवानों ने समय रहते कार्रवाई कर इस प्रयास को नाकाम कर दिया। जब्त किए गए मवेशियों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है।
बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम के लिए गश्त और निगरानी को और सख्त करने का संकल्प जताया है।

Islamabad : बलोचिस्तान में बीएलएफ का पाकिस्तान के सैन्य काफिले पर हमला, दो अधिकारी मारे गए

इस्लामाबाद : (Islamabad) देश के बलोचिस्तान प्रांत में आजादी समर्थक विद्रोह संगठन बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (Balochistan Liberation) (बीएलएफ) के हमले में पाकिस्तान के दो...

Explore our articles