Home crime news Sheopur : खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात पर युवक की हत्या,...

Sheopur : खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात पर युवक की हत्या, स्वजनों ने किया थाने का घेराव

0
361

श्योपुर : बडौदा थाना क्षेत्र के रतोदन गांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की लाठी और पत्थरों से मारपीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में बडौदा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन मृतक के परिजन हत्या करने वाले आरोपियों की संख्या पांच बता रहे है। एफआईआर में तीन आरोपियों के नाम जोडऩे की मांग को लेकर मृतक के परिवार के लोगों ने मंगलवार की सुबह बडौदा थाने का घेराव कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने उनके आवेदन पर भी जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव को लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल आ गए। जहां तीन डाक्टरों की टीम ने उसका पीएम किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी नीरज जाट और रामसिंह गुर्जर के परिवार के लोगों के बीच जमीन संबंधी रंजिश चल रही है। सोमवार की रात इनके बीच खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ गया कि नीरज जाट सहित अन्य लोगों ने मिलकर महेन्द्र गुर्जर और उसके भाई रामसिंह गुर्जर की लाठी और पत्थरों से मारपीट कर दी। बडौदा अस्पताल लाने पर रामसिंह पुत्र गोकुल गुर्जर 40 वर्ष की मौत हो गई। इस मामले में बडौदा थाना पुलिस ने नीरज जाट और आशु मुसलमान के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को मृतक के परिजन और गुर्जर समाज के लोगों ने बडौदा थाने का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि हत्या पांच लोगों के द्वारा मिलकर की गई है,लेकिन पुलिस ने दो के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है। ऐसे में एफआइआर तीन लोगों के नाम जोड़े जाए।