spot_img

Sanchore : 10 से ज्यादा बदमाशों ने होटल में की तोड़फोड़

Sanchore: More than 10 miscreants ransacked the hotel

सांचौर: (Sanchore) 10 से ज्यादा बदमाशों ने एक होटल में तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने होटल मालिक की जेब से 30 हजार रुपए निकाल लिए। बदमाशों ने होटल के बाहर खड़ी गाड़ी के कांच तोड़ने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। होटल में तोड़फोड़ और हमले की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला जालोर जिले के सांचौर का है। थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित आमली निवासी सुरेश पुत्र वरधा राम पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी नवदुर्गा नाम से थराद रोड पर होटल है। शनिवार सुबह आरोपियों से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। बाद में लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद रात 10 बजे आरोपी खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद आरोपी पोपट और पारस पुत्र रगाराम ने शराब के बकाया 5 हजार रुपए मांगे। इस पर उसने कहा कि उसका कोई पैसा बकाया नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने उसको देख लेने की धमकी दी और चले गए।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles