spot_img

Sadulpur : ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, एक परिवार के 5 लोगों की मौत

Sadulpur: Truck-pickup collision, 5 people of a family died

सादुलपुर: (Sadulpur) सालासर बालाजी के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे एक परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।घायलों को राजकीय रेफरल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से 3 घायलों को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में हुआ।जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार जिले के सिहाड़वा गांव का एक परिवार सालासर बालाजी के धोक लगाने आया था। बालाजी के धोक लगाने के बाद देर रात को परिवार के लोग पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे।इस दौरान राजगढ़-चूरू हाईवे पर रतनपुरा गांव के पास शनिवार रात करीब 1 बजे ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं।

Mumbai : सेंसेक्स 161 अंक टूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.14 तक लुढ़का

मुंबई : (Mumbai) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारी उतार-चढ़ाव के बीच अंत में बिकवाली हावी रही।...

Explore our articles