Home Bihar Saharsa : सिपाही भर्ती के नाम पर जालसाजी के आरोप में तीन...

Saharsa : सिपाही भर्ती के नाम पर जालसाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार,कई अवैध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद

0
177

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ले में सिपाही भर्ती परीक्षा में पास करवाने तथा नौकरी दिलवाने का फर्जी एवं अवैध कार्य करने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया।सदर थाना में डीएसपी मुख्यालय एजाज हाफिज मनी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि सदर थाना पुलिस को गस्ती के क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि सूरज कुमार उर्फ नीरज कुमार पिता शैलेंद्र सिंह सा.दीघौर वार्ड नंबर 7 थाना बेलदौर जिला खगड़िया जो वर्तमान में रानी गली कृष्णा नगर बटराहा स्थित भाड़े के मकान में रहता है। जो अपने साथियों के साथ मिलकर आगामी होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से रुपया लेकर सेटिंग करके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वगैरह के माध्यम से परीक्षार्थी को मदद कर पास करवाने एवं नौकरी दिलवाने का फर्जी एवं अवैध काम कर रहे हैं।

प्राप्त उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस अवर निरीक्षक विक्की रविदास पुलिस बल के साथ रानी गली कृष्णा नगर बटवारा स्थित सूरज कुमार उर्फ नीरज कुमार के घर का घेराबंदी करना प्रारंभ किया गया। तो घर से पुलिस को देखकर तीन व्यक्ति निकाल कर भागने लगा। जिसे संदेह होने पर साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर भाग रहे तीनों व्यक्ति को पकड़ा।जिसमें सूरज कुमार, रामकृष्ण कुमार एवं अक्षय कुमार शामिल थे।

प्राप्त सूचना के आलोक में पकड़े गए सूरज के घर की तलाशी लेना प्रारंभ किया तो तलाशी के क्रम में उक्त घर में अवैध सामान प्राप्त हुआ है। जिसमें एक छोटा मैन पिक बोर्ड वाकीटाकी, एंटीजनर डिवाइस, दो पीस, तीन ब्लूटूथ कॉलिंग डिवाइस, माचिस आकार का दो एटीएम कार्ड, जैसा ब्लूटूथ डिवाइस, वॉकी टॉकी का 3 एयर फोन,कान में एयर पीस डालने वाला दो छोटा चिमटा, एक बाकी ताकि का चार्जर,एक एंटीजनर डिवाइस का चार्जर का सामान एवं कई मोबाइल बरामद किया गया है।

उन्होने कहा कि साथ ही सिपाही भर्ती बोर्ड के परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड ,मार्कशीट आधार कार्ड सहित कई अन्य सर्टिफिकेट बरामद किया गया है।साथ ही छापेमारी के दौरान पचासी हजार रुपए नकद भी बरामद किया गया है।