spot_img

Saharsa : भाजपा के दिवंगत पूर्व विधायक की पत्नी के मेयर पद पर जीत की बधाई का तांता

सहरसा : नगर निगम से महापौर पद से भाजपा के पूर्व विधायक दिवंगत संजीव कुमार झा की पत्नी बैनप्रिया निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शशिशेखर सम्राट ने हर्ष व्यक्त कर नगर के विकास के लिए शुभ संकेत बताया।

उन्होंने सोमवार को कहा जिस तरह पूर्व विधायक संजीव कुमार झा अपने विधायक कार्यकाल में सहरसा को संवारने का काम किए। उसी तरह बेनप्रिया भी सहरसा के विकास की गति को दुर्तगति प्रदान करेंगे।सहरसा में व्याप्त समस्याओ से लोगो को निजात दिलाएँगे।वही आपसी भाई चारा सामाजिक समरसता को क़ायम रखेंगे।यह जीत सहरसा की जीत है उसे क़ायम रहने का काम करेगी।

उपमहापौर से निर्वाचित उमर हयात उर्फ़ गुड्डु को भी बधाई दी।साथ ही सहरसा नगर निगम से सभी 46 वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद को जीत की शुभकामना दी।वही सभी से सहरसा शहर को संवारने के काम मे पूर्ण सहयोग से सब मिलकर सहरसा के विकास को नये आयाम प्रदान किये जाने का आह्वान किया ।विशेषरूप से हम आपने पड़ोसी के तीनों पार्षद पद पर निर्वाचित वार्ड संख्या 30 से पंकज कुमार सिन्हा,31 से आशीष रंजन सिंह,34 से प्रतिभा सिन्हा और 33 से अपनी भाभी अंजना देवी को विशेष बधाई व शुभकामना दी।

Explore our articles