spot_img

Rohtak : सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी से करे ब्लूटूथ का इस्तेमालः एसपी हिमांशु गर्ग

किसी अंजान डिवाईस से आने वाली ब्लू टूथ कनेक्ट रिक्वेस्ट को ना करे स्वीकार

रोहतक : पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि डिजिटल क्रांति के इस युग में हमारा ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है या फिर हम अपने मनोरंजन के लिए इंटरनेट यूज करते रहते है। शॉपिंग से लेकर बिल भरने तक बैंक से जुड़े भी कई काम करने में हम ऑनलाइन मोबाइल लैपटाप या अन्य डिवाइस का प्रयोग करते है। कई बार जालसाज आपके इन उपकरणों को विभिन्न तरीकों से हैक करके आपका डाटा चुरा कर साइबर क्राइम को अंजाम देते है। साइबर अपराधी लोगों से ठगी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर ब्लूटूथ को हथियार बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये साइबर ठग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर अपने मोबाईल फोन से अन्य व्यक्ति के मोबाईल फोन पर ब्लूटूथ कनेक्ट की रिक्वेस्ट सेंड करते है। जैसे ही किसी मोबाइल फोन के ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट होते है तो उस व्यक्ति का सारा डाटा हैक कर लेते है और इस प्रकार उसका सारा अकाउंट खाली कर देते है। उन्होंने बताया कि ऐसे अपराधों से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर ब्लूटूथ इस्तेमाल करते समय ध्यान रखे कि किसी अनजान डिवाइस से आने वाले ब्लूटूथ कनेक्ट रिक्वेस्ट को स्वीकार न करे। साथ ही अगर सावधानी या सतर्कता रखने के बावजूद भी आपके साथ किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराएं नहीं। बल्कि तुरंत अपनी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाए। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता को सिर्फ अपना नाम, मोबाईल नंबर, निकटतम पुलिस स्टेशन, जिला, बैंक का नाम, डेबिट राशि, खाता संख्या/वॉलेट मर्चेंट, यूपीआई आईडी जिससे राशि डेबिट की गई है, धोखाधड़ी कैसे हुई इसका संक्षिप्त विवरण देना होता है।

Ulhasnagar : उल्हासनगर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और बढ़ते प्रदूषण पर मनसे काअल्टीमेटम

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर में एमएमआरडीए द्वारा कल्याण-बदलापुर राज्य महामार्ग (MMRDA's construction of the Kalyan-Badlapur State Highway in Ulhasnagar) के निर्माण में बरती जा...

Explore our articles