spot_img

Rishikesh: ऋषिकेश के न्यायिक अधिकारियों, बार एसोसिएशन ने चलाया नगर में सघन स्वच्छता अभियान

ऋषिकेश: (Rishikesh) अमृत महोत्सव के दौरान उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल के निर्देश पर न्यायालय ऋषिकेश के न्यायिक अधिकारियों और ऋषिकेश बार एसोसिएशन ने नगर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर सफाई की गयी।रविवार को चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान संपूर्ण टीएचडीसी, योग नगरी रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजयलक्ष्मी विहान, अपर पारिवारिक जज ललिता सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भवदीप रावते ने कहा कि उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल के निर्देश पर न्यायालय ऋषिकेश के बार और बेंच ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवान ने बताया कि तहसील परिसर, गौरा देवी चौक, नटराज चौक, पुराना रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, के आसपास ऋषिकेश के न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता ने सफाई अभियान चलाया गया और सभी लोगों को अपने घरों के आसपास सफाई कर सफाई कर्मचारियों से सहयोग के किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की जागरूकता के अभाव में आज शहर के बीचोबीच जो कूड़े का पहाड़, गंगा जी के ऊपर खड़ा हो गया है। इसका उच्च ने न्यायालय संज्ञान लेकर इसे भी हटाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए सभी अधिवक्तागण न्यायालय के आभारी रहेगें। इससे ऋषिकेश के नागरिकों का बीमारी से बचाव होगा और हमारा शहर कूड़ा मुक्त होगा।

स्वच्छता अभियान में सचिव नरेश शर्मा, पूर्व सचिव बार राकेश सिंह मियां,”पार्षद” जय सिंह रावत, वरिष्ठ एडवोकेट शीशराम कंसवाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, अतुल यादव, कृष्ण केशव शर्मा, प्रदीप वर्मा, मोहन पैन्यूली, देवेन्द्र सेमवाल, राज कौशिक, पूर्व सचिव खुशहाल सिंह कलूड़ा, अजय ठाकुर, सुनील नवानी, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत सहित सभी न्यायिक कर्मचारी नवीन रावत,मनीष,विज्लवाण, विशाल, सुन्दर उनियाल आदि शामिल थे।

Explore our articles