spot_img
HomelatestRewari: कोसली की नहर में मिला पूर्व महिला सरपंच का शव

Rewari: कोसली की नहर में मिला पूर्व महिला सरपंच का शव

हरियाणा:(Rewari) रेवाड़ी के कस्बा कोसली की नहर से मंगलवार की सुबह एक पूर्व महिला सरपंच की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुबह 5 बजे घर से घूमने के लिए निकली थी, उसके बाद वापस नहीं लौटी।

बताया गया कि सुबह किसी व्यक्ति ने सुबह साढ़े 9 बजे कोसली के गुड़ियानी पंप हाउस पर नहर के पानी में एक शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला, जिसके बाद उसकी पहचान संतरा देवी के रूप में हुई। मृतका पूर्व सरपंच संतरा देवी कोसली के गांव कान्हड़वास की रहने वाली थी और वह वर्ष 2009 में गांव की सरपंच रहीं थी।

परिवार के अनुसार संतरा देवी सुबह उठने के बाद कुछ देर घर में टहली और फिर 5 बजे रोजाना की तरह घर से सैर करने निकल गईं। काफी देर तक घर नहीं आई तब उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि संतरा देवी नहर तक कैसे पहुंचीं और मौत किस वजह से हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोसली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोसली के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में भिजवा दिया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर