spot_img

सुशांत की यादों में भावुक हुईं बहन, पर वहीं गर्लफ्रेंड रिया हुईं ट्रोल

बॉलिवूड के फेमस और टॅलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (SSR) अभी इस दुनिया में रहें। पर उन्होंने अपने फैंस के दिलों में अपना घर बनाकर रखा हैं। वह अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा हैं। आज उनको गुजरे तीन साल हुए हैं। आज 14 जून, 2020 को वह मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। अगर देखा जाए तो उनके फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। सुशांत की मौत की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। सुशांत के फैंस एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता को भावनिक श्रद्धांजली दे रहे हैं।

इसी के साथ एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ती और रिया चक्रवर्ती इन दोनों ने भी सुशांत की याद में पोस्ट को शेयर किया है। सुशांत की डेथ एनिवर्सिरी पर उनकी बहन कीर्ति ने उन्हें याद किया है।
उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। स्लाइड्स में स्क्रीनशॉट हैं। जिसमें सुशांत अपनी पसंदीदा किताबों का नाम बता रहे हैं और अच्छी किताबों के सुझाव भी मांग रहे हैं।पोस्ट के कैप्शन में उनकी बहन ने लिखा है, “लव यू भाई, और तुम्हारी बुद्धिमत्ता को सलाम। मैं तुम्हें हर पल याद करती हूं। लेकिन मुझे पता है कि तुम अब मेरा हिस्सा हो… तुम मेरी सांस की तरह अभिन्न हो गए हो। “हां। उनकी कुछ रिकमेंडेड़ पुस्तकें साझा कर रही हूं। आइए हम उनकी तरह जिएं। #SushantIsAlive.” इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने सुशांत के फैन्स से कहा, श्वेता ने आगे कहा, अगर हमें सुशांत को जिंदा रखना है और हम सच में उससे प्यार करते हैं तो हमें वह करना होगा जो वह था। हम उनकी गुणवत्ता हमारे सामने लाना चाहते हैं। उसके दिल की भलाई लाओ। मैं अपने छोटे भाई के लिए प्रार्थना कर रही हूं।”

इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद किया और उनके साथ एक छोटा सा वीडियो शेयर किया। वीडियो में रिया और सुशांत लद्दाख की पहाड़ियों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। रिया ने सुशांत को पीछे से गले लगाया और दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत के साथ वीडियो शेयर करने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स रिया चक्रवर्ती को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, ‘क्यों ढोंग करती हो तुम। दूसरे ने लिखा, ‘तुमको फोटो डालने का कोई हक नहीं.’ इसके अलावा और भी कई शख्स ने कमेंट किए हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles