spot_img

Rawalpindi: पाकिस्तान में आतंकवादियों से मुठभेड़ में मेजर और सिपाही शहीद

रावलपिंडी:(Rawalpindi) पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरान शाह क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के अभियान के दौरान सेना के एक मेजर और एक अन्य सैनिक बलिदान हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से यह जानकारी दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएसपीआर ने शुक्रवार को कहा कि मेजर आमिर अजीज इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। इस अभियान में दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में हालांकि एक आतंकवादी भी मारा गया जबकि दूसरा घायल हो गया। इस अभियान में 29 वर्षीय मेजर आमिर और 27 वर्षीय सिपाही मोहम्मद आरिफ शहीद हो गए।

Ahmedabad : गुजरात के राजू ठक्कर हिरासत मौत मामले में पीएसआई समेत 7 पुलिसकर्मी बरी

अहमदाबाद : (Ahmedabad) गुजरात के अहमदाबाद के वर्ष 2013 के चर्चित राजू ठक्कर पुलिस हिरासत मौत मामले में आज शनिवार को अहमदाबाद की भद्र...

Explore our articles