spot_img

Ratlam : रतलाम में ट्रैक्टर चला रहे 12 साल के बच्चे की उसके नीचे दबने से मौत, खेत से चलाकर ला रहा था

रतलाम : (Ratlam) रतलाम में ट्रैक्टर चला रहे 12 साल के बच्चे की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नाबालिग खेत से ट्रैक्टर चलाकर ला रहा था। इस दाैरान ट्रैक्टर असंतुलित हाेकर रोड किनारे बिजली खंबे से टकराकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बालक की माैके पर ही माैत हाे गई।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 11.30 बजे की जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम बलराम (12) पुत्र गोविंद सिंह निवासी गांव गोठड़ा है। उसके पिता खेत पर ट्रैक्टर खड़ा करके कुछ काम से गए थे। ट्रैक्टर की चाबी ट्रैक्टर के बॉक्स में रखी थी। बेटा बलराम ने चाबी निकालकर ट्रैक्टर लेकर रिंगनोद की तरफ होते हुए गांव गोठड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में रोड किनारे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया जिसे वह कंट्रोल नहीं कर पाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली राधेश्याम गायरी के खेत में पलटी खा गई। राहगीरों व आसपास खेतों में काम कर रहे लोग खेत की तरफ दौड़े। जैसे-तैसे बच्चे को निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर रिंगनोद थाने से सब इंस्पेक्टर रूघनाथसिंह मईड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाकर शव जावरा अस्पताल भेजा। दोपहर में पाेस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles