spot_img

Ranchi : लव जिहाद मामले में पीड़ित मॉडल पहुंची रांची, पुलिस ने कराई मेडिकल जांच

रांची : लव जिहाद मामले में पीड़ित बिहार के भागलपुर की मॉडल बुधवार को रांची पहुंची। इसके बाद वह गोंदा थाने में पहुंचकर पुलिस को आरोपित यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर अख्तर के खिलाफ कई जानकारियां दी। इसके बाद पुलिस मॉडल को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। गुरुवार को उसका 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने आरोपित तनवीर अख्तर के बाबत पूछने पर बताया कि उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस उसके पैतृक आवास बिहार के शेरघाटी भी गयी थी लेकिन वहां भी वह नहीं मिला।

उल्लेखनीय है कि मॉडल ने रांची के तनवीर अख्तर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपित तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles