spot_img

Ranchi: ओडिशा में करोड़ों की ठगी कर रांची में छिपे दो आरोपित गिरफ्तार

रांची:(Ranchi) ओडिशा पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने ओडिशा में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपितों को सोमवार रात यहां दबोच लिया। इन गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

रांची के पुंदाग थाना के प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि ओडिशा से आए इकोनॉमिक ऑफेंस विंग के अधिकारियों और जवानों के साथ क्षेत्र के बिमल श्याम विहार अपार्टमेंट में छापा मारकर अमर डेनिश और पीयूष कुमार उर्फ निशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। इस समय दोनों रांची में छिपे हुए थे। दोनों के खिलाफ ओडिशा में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग थाना में मुकदमा (संख्या -21/22) दर्ज हुआ था।

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा कहना है कि ओडिशा पुलिस आज दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड में लेगी। इसके बाद दोनों को भुवनेश्वर ले जाएगी।

Mumbai : फुलेरा लौटने की तैयारी, जल्द पूरी होगी ‘पंचायत 5’ की शूटिंग : फैसल मलिक

मुंबई : (Mumbai) लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' (Panchayat) के अगले सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सीरीज...

Explore our articles