spot_img

Ranchi: ऊंगली पर लगी स्याही दिखाएं, रांची नगर निगम क्षेत्र में मिलेंगी कई सुविधाएं

रांची:(Ranchi) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रांची नगर निगम मतदान के दिन 25 मई को नागरिकों के लिए विशेष पहल कर रहा है। इसमें रांची नगर निगम क्षेत्र में कई बंदोबस्त किए गए हैं, जिनमें मतदान के बाद फ्री पार्किंग, निगम पार्क में फ्री एंट्री और सिटी बस पर निःशुल्क यात्रा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

इसका फायदा उठाने के लिए नागरिकों को मतदान के बाद ऊंगली पर लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। इसके साथ रांची नगर निगम ने सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की है।

Explore our articles