spot_img

Ranchi: रांची के मोरहाबादी मैदान में अहिंसा रन 31 को

रांची: (Ranchi) जीतो संस्था की ओर से 31 मार्च को मोरहाबादी मैदान में सुबह 5.30 बजे से अहिंसा रन का आयोजन किया गया है। दौड़ तीन श्रेणी में होगी। दस किमी की प्रतिस्पर्धा दौड़ में विजयी महिला और पुरुष को 21 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी ने बताया कि पांच किमी की दौड़ के विजयी को 11, सात और पांच हजार रुपये नगद इनाम मिलेंगे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला और पुरुष को दस किमी की दौड़ में सफल होने पर 21, 15 और 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसी आयु श्रेणी में तीन किमी की दौड़ के विजेता को 71 सौ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles