spot_img

Ranchi : 19 जनवरी को रांची से चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

रांची : (Ranchi) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला-2025 (occasion of Mahakumbh Mela-2025 in Prayagra) के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी को रांची से सुबह 10.30 बजे चलेगी। ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया होते हुए रात 23:10 में प्रयागराज पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08068 टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी को टुंडला से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन टुंडला से 16:20 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 15:50 बजे रांची पहुंचेगी।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles