spot_img

Ranchi : झामुमो बताए संथाल विल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अभी कौन कौन डायरेक्टर हैं : बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को झामुमो की प्रेसवार्ता पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मरांडी ने कहा कि झामुमो बताए कि नवंबर 2005 में बनी संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड एक कंपनी जिसके दो डायरेक्टर उनसे जुड़े हैं। वह कंपनी आज भी मौजूद है। जमीन तथा शराब का कारोबार करती है के जिन लोगों का नाम लिया गया है, उसका एक भी कागजात झामुमो दिखा दे कि वर्तमान में वे डायरेक्टर हैं। झामुमो से अनुरोध करता हूं कि वो यह भी बताए कि वे दोनों आज के दिन किसी भी तरह से उस कंपनी से जुड़े हुए हैं।

मरांडी ने अनुरोध करते कहा कि झामुमो को यह भी बताना चाहिए कि उस कंपनी में आज कौन-कौन डायरेक्टर हैं और किस किस व्यक्ति का कितना शेयर लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो खुद भी जांच करा ले तथा सार्वजनिक रूप से बताए कि उस कंपनी में कौन कौन जुड़े हुए हैं। झारखंड की जनता को आज के दिन सब कुछ आईने की तरह दिख जाएगा।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles