spot_img

Ranchi: झारखंड: नवजात शिशु की मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी

Ranchi

रांची: (Ranchi) झारखंड के गिरिडीह जिले (Jharkhand’s Giridih district.) में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के जूतों से कुचलकर एक नवजात शिशु की मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चार दिन के शिशु की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में “तिल्ली (स्प्लीन) के फटने” का उल्लेख होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “गिरिडीह के देवरी पुलिस थाने में दो अधिकारियों संगम पाठक और एस. के. मंडल समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है… उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है।”

अधिकारी ने कहा कि कथित घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोडिंघी गांव में बुधवार को हुई, जब पुलिसकर्मी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए एक घर में गए।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles