spot_img

Ranchi: आईपीएस डॉ एम तमिलवानन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

रांची: (Ranchi) झारखंड 2008 बैच के तेजतर्रार आईपीएस डॉ एम तमिलवानन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। इस संबंध में केंद्र सरकार (Central Government) के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि डॉ. एम. तमिलवानन की प्रतिनियुक्ति हैदराबाद के वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी( SVPNPA) में उप निदेशक के रूप में की गई है।

साथ ही राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है कि डॉ. एम. तमिलवनन को तुरंत कार्यमुक्त करें, ताकि वे केंद्र में अपना नया कार्यभार ग्रहण कर सकें। वर्तमान में डॉ. एम. तमिलवानन सीआईडी के डीआईजी के पद पर पदस्थापित है।

Explore our articles