spot_img

Ranchi : महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर बच्चे का अपहरण करने वाले आठ गिरफ्तार

रांची : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आवास और पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर एक महिला के डेढ साल के बच्चे का अपहरण करने वाले आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मधुकम शास्त्री चौक निवासी विनय वर्मा, सिमडेगा के टीटांगर निवासी सलुजा बेगम, रामगढ़ के बंगालीटोला निवासी कृष्णा मिश्रा उर्फ अशोक मिस्त्री, रांची के चान्हो निवासी गीता मुंडा, साजिद अंसारी, चतरा के ईटखोरी निवासी महेन्द्र साव, कुंती देवी और सरिता देवी शामिल है। इनके पास से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद किया गया है। बच्चे को ईटखोरी कुंती देवी और महेन्द्र साव के पास से बरामद किया।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अरगोड़ा थाने में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 22 अक्टूबर को जगरनाथपुर के लीची बगान निवासी मधु देवी पति प्रजा कुजूर जो भीख मांग कर गुजारा करती है। वह अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे रूद्र राज के साथ हिनू के पास में थी। इसी कम में एक काले एवं लाल रंग के बाइक पर एक अज्ञात महिला और पुरूष पहुंचे। दोनों ने मधु देवी को बताया कि धोनी की ओर से हरमू में पैसा और एक घर दिया जा रहा है, चलो तुमको दिलवायेंगे। दोनों के बहकावे में आकर वह डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ अज्ञात पुरुष के साथ बाईक पर सवार होकर हरमू बिजली ऑफिस के पास आ गयी। वहां पर उसे अपने बातों में फंसाकर उक्त व्यक्ति एवं महिला उसके बच्चे का अपहरण कर लिया।

इस संबंध में मधु देवी के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हटिया के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Explore our articles