spot_img

Ranchi : रांची एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, हादसा टला

रांची : (Ranchi) बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। पटना से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट के पक्षी से टकरा जाने के बाद पायलट को मजबूरी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने लगभग 40 मिनट तक रांची में हवा में विमान उड़ाया और हालात को संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई।
पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।

फिलहाल एयरपोर्ट अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles