spot_img

Ranchi : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के शूटर को एटीएस ने किया गिरफ्तार

रांची : आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के शूटर को गिरफ्तार किया है। एटीएस और धनबाद की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शूटर नितेश कुमार सिंह उर्फ बचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम में नितेश कुमार सिंह द्वारा अमन सिंह गिरोह के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं। इसपर एटीएस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने गुरुवार को बताया कि संगठित आपराधिक गिरोहों के फंडिंग, आर्थिक स्रोतों अपराध से अर्जित किए हुये संपत्ति का पता लगाने तथा इन गिरोहों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई करने का आदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से एटीएस को दिया गया है। इसके तहत एटीएस लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ घनबाद जिले के कतरास में छह मामले दर्ज हैं।

Explore our articles