spot_img

Ranchi: एटीएस ने कालू लामा गिरोह के अपराधी शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया

रांची:(Ranchi) एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) | और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए कालू लामा (मृत) गिरोह के अपराधी शुभम विश्वकर्मा को एटीएस पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, एटीएस की टीम ने शुभम विश्वकर्मा को शनिवार रात हरमू रोड स्थित मुक्ति धाम के पास से पकड़ा है। पकड़े गये अपराधी से एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी 2022 को मोरहाबादी मैदान के पास अपराधी कालू लामा पर लव कुश शर्मा गिरोह के अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। कालू लामा के गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि दूसरे अपराधी शुभम विश्वकर्मा को गंभीर हालात में रिम्स भर्ती कराया गया था।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles