spot_img

Ranchi: एडीजी अभियान चार को करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक

रांची:(Ranchi) एडीजी अभियान संजय आंनद राव लाठकर सभी जिलों के एसएसपी, एसपी के साथ चार दिसम्बर को समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में डायल-112 से संबंधित कार्यों के निष्पादन को लेकर चर्चा की जायेगी।

समीक्षा के दौरान आवंटित टैब का उचित संचालन,यूपीएस, पावर सप्लाई के संबंध में,डीसीसी के डिस्पेचर की कार्य क्षमता और शैली के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण,डीसीसी में कार्यरत बल के अतिरिक्त नये पदाधिकारी और कर्मियों की आवश्यकता,सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर (software and hardware) से संबंधित समस्याओं का निवारण सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी।

डायल-112 एक इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) है। यह केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना है ।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles