spot_img
Home latest Rajouri : राजौरी में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर सेना ने चलाया...

Rajouri : राजौरी में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर सेना ने चलाया तलाशी अभियान

0
22
Rajouri: Army launches search operation after Pakistani drone spotted

राजौरी : (Rajouri) राजौरी ज़िले के नौशहरा (Nowshera sector of Rajouri district) के सीमावर्ती गांव कलाई में रात के समय पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर सेना ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव कलाई में देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन (Pakistani drone) क्षेत्र में घुस आया और वह कुछ देर तक गांव के ऊपर ही मंडराता हुआ देखा गया।

स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाई और इसकी जानकारी उसी समय सेना को दी गई। सेना के अधिकारी और जवान उसी समय घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पाकिस्तानी ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर नहीं गया इसी के चलते सेना ने पलासी हिल लमबेडी़ (forests of Palasi Hill and Lambedi) के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया हुआ है ताकि ड्रोन द्वारा किसी भी प्रकार की सामग्री या हथियार न गिराए गए हों।