spot_img

Rajgarh: शराब के पैसे नही देने पर बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट,केस दर्ज

राजगढ़:(Rajgarh) राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुरा में रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति ने बेटे पर शराब के लिए पैसे नही देने की बात मारपीट पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस (police) ने बुधवार को आरोपित बेटे के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम दलेलपुरा निवासी अमरलाल(70)पुत्र गिरधारीलाल तंवर ने बताया कि बीती रात शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर बेटे मुकेश तंवर ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई, इससे पूर्व वह सही तरीके से देखभाल न करते हुए परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ धारा 24,अभिभावक वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Explore our articles