spot_img

Rajgarh : मोर के दो बच्चों का शिकार करने वाले नाबालिग पर केस दर्ज

राजगढ़ : (Rajgarh) छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेला में हनुमान मंदिर (Hanuman temple) के समीप गत दिवस राष्ट्रीय पक्षी मोर के दो बच्चों का शिकार करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपित एक 12 वर्षीय बालक के खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कंडेला निवासी दिलीप (30) पुत्र कालूसिंह सौंधिया ने बताया कि शनिवार की शाम हनुमान मंदिर के समीप 12 वर्षीय दीपक कंजर ने मोर के दो बच्चों का शिकार कर मार डाला। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपित बालक के खिलाफ धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Jagdalpur : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 60 स्कूल भवन जर्जर, मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं

जगदलपुर : (Jagdalpur) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला (Chhattisgarh's Bastar district) में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति चिंता...

Explore our articles