
रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ने ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। राज्य में इस अवधि में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवासों का निर्माण पूरा किया गया, जो देशभर में सर्वाधिक माना जा रहा है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह उपलब्धि विभिन्न आवास योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन का परिणाम है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लगभग 5.87 लाख आवास पूर्ण हुए, जबकि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Janman Awas Yojana and the Mukhyamantri Awas Yojana) के अंतर्गत क्रमशः 13 हजार और 10 हजार से अधिक घर बनाए गए।
सबको आवास देने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने “सबको आवास” (Housing for All) के लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए शुरुआती स्तर पर ही बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए थे। इसके बाद पात्र हितग्राहियों की पहचान और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के जरिए इस लक्ष्य को गति दी गई। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे में शामिल अधिकांश पात्र परिवारों को कवर कर लिया गया है।
महिलाओं को मिला रोजगार
आवास निर्माण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी गतिविधियां बढ़ी हैं। निर्माण सामग्री आपूर्ति में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी से हजारों महिलाओं को आय के अवसर मिले हैं। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा दिया गया, जिनमें महिला मिस्त्रियों की भी भागीदारी रही।


